राजीव गांधी खेल अभियान योजना के तहत राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद शनिवार से शुरू हो गए। शुभारंभ कबड्डी के साथ हुआ।
दून ने बागेश्वर को हराया
पहले दिन सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर देहरादून और टिहरी की बालिका वर्ग की टीमों ने फाइनल मुकाबले का टिकट कटाया। यह मुकाबला रविवार को होगा।
इससे पूर्व बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में दून ने बागेश्वर को 21-4 से पराजित किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टिहरी ने उधम सिंह नगर को 42-37 से शिकस्त दी। उधर, बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में टिहरी ने रूद्रप्रयाग को 25-8 से परास्त किया।
बागेश्वर ने दून को 41-22 से मात दी। हरिद्वार ने उत्तरकाशी को 42-24 से हराया, जबकि उधमसिंह नगर ने अल्मोड़ा को 38-16 से शिकस्त दी। इस वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की तरफ से आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ तकनीकी सहायक खेल नवोदित बधानी ने किया। उन्होंने सभी जनपदों की टीमों से परिचय प्राप्त किया।
निर्णायकों की भूमिका बीएस रावत, मुकेश भट्ट, हनुमान सिंह, एलएनएस राणा, शीशपाल सिंह, मनोज रतूड़ी, किशन डोभाल, प्रवीन डबराल, सुनयना, सुभाष जोशी ने अदा की।