फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी: हिमाचल के दांव से हारा पंजाब

Tue, 11 Feb 2014 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 42 में मंगलवार से 27वीं आल इंडिया पोस्टल कबड्डी टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। पहले दिन हिमाचल और आंध्र प्रदेश की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


मंगलवार को स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 42 में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन पंजाब एवं यूटी के चीफ पोस्ट मास्टर जरनल कुलबीर सिंह ने किया।

टूर्नामेंट में देशभर से पोस्टल डिपार्टमेंट की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, यूपी, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

उद्घाटन मैच हिमाचल और पंजाब के बीच खेला गया। इसमें हिमाचल ने पंजाब को 45-27 से हराकर जीत से शुरूआत की। वहीं आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया मुकाबला एकतरफा रहा। आंध्र प्रदेश ने यूपी को 54-12 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें