फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुमेन क्रिकेट टूर्नामेंट की चैम्प बनी सेक्रेड हार्ट की लड़कियां

Tue, 26 Nov 2013 01:34 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट जूनियर वुमेन क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में सेक्रेड हार्ट स्कूल-26 की टीम ने आईएस देव समाज स्कूल-21 की टीम को छह विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट चंडीगढ़ वुमेन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट के मुकाबले जीएमएसएसएस-56 में खेले गए।

सोमवार को खेले गए मुकाबले में आईएस देव समाज स्कूल-21 की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 71 रन बनाए। पुष्पा ने सबसे अधिक 23 रन बनाए। लवली ने 10 रन बनाए।

गेंदबाजी में सुमन ने 4 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं नंदिनी ने चार ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट, मनी ने 4 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उधर, रनों का पीछा करने उतरी सेक्रेड हार्ट स्कूल-26 की टीम ने 14.3 ओवर में 4 विकेट पर 72 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्मिता ने नाबाद 26 रनों की पारी खेली। श्रुति ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में आईएस देव समाज स्कूल 21 की टीम से सलोनी ने एक और पूनम ने एक विकेट चटकाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें