फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनिफर ने तोड़ा येलेना का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार देर रात को कई दिग्गज एथलीटों के सपने टूटे। रूसी पोल वाल्टर येलेना इसिनबायेवा नए वर्ल्ड रिकॉर्ड की तलाश में लंदन आई थीं लेकिन उन्हें मायूसी मिली। वह अपने सर्वश्रेष्ठ के आसपास भी नहीं थी। उन्हें कांस्य से ही संतोष करना पड़ा। बीजिंग की तरह पूर्व ओलंपिक चैंपियन चीन के लियू जियांग को यहां भी निराशा मिली। 110 मीटर हर्डल की पहली बाधा पर गिरकर वह बाहर हो गए। महिलाओं की शॉटपुट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला और यहां बाजी बेलारूस की नदेज्या के हाथ लगी, उन्होंने न्यूजीलैंड की चैंपियन वालेरी एडम्स को पछाड़ा। इस बीच, पुरुषों की 200 मीटर हीट में नतीजे उम्मीद के मुताबिक ही रहे। उसेन बोल्ट, योहान ब्लेक समेत तमाम दिग्गजों ने आसानी से अगले राउंड में जगह बनाई।
विज्ञापन


इसिनबायेवा को कांस्य से संतोष्ा
अमेरिका की जेनिफर सहर ने पोल वाल्ट का स्वर्ण पदक जीता। रूस की इसिनबायेवा ने पहले प्रयास में 4.55 मीटर की ऊंचाई पार की। दूसरे प्रयास में उन्होंने इसे बढ़ाकर 4.65 मीटर पहुंचा दिया। तीसरे प्रयास में वह 4.70 मीटर तक पहुंच गई लेकिन वह 4.75 मी ऊंचाई को पार नहीं कर सकीं। हालांकि इसिनबायेवा के नाम 5.06 मीटर का विश्व रिकॉर्ड है लेकिन इस बार उन्हें सिर्फ कांस्य पदक ही हासिल हुआ।

स्टीप्लचेज में रूस का दबदबा कायम
महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेस में रूस का दबदबा कायम रहा। यालिया जारिपोवा ने स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीता। बीजिंग ओलंपिक में रूस की गुलानारा समितोवा ने यह खिताब जीता था। वर्ल्ड चैंपियन जारिपोवा ने नौ मिनट 6.72 सेकंड से यह उपलब्धि हासिल की। ट्यूनीशिया की हाबिबा गारिबी ने नौ मिनट 8.32 सेकंड से रजत और इथोपिया की सोफिया असेफा ने नौ मिनट 9.84 सेकंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


नदेज्या को शॉट पुट में गोल्ड
बीजिंग ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता बेलारूस की नदेज्या अस्ताचुक ने महिलाओं की शॉट पुट स्पर्धा का गोल्ड जीतने का सपना पूरा किया। नदेज्या ने मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड की वालेरी एडम्स को पीछे छोड़ा और 21.36 मीटर मार्क के साथ चैंपियन बनीं। एडम्स ने 20.70 मीटर के मार्क के साथ रजत पदक जीता जबकि रूस की इवेजनिया कोलोदको ने 20.48 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

पेरलल बार में चमके फेंग
चीनी जिम्नास्ट फेंग जी ने पुरुषों की पेरलल बार स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 2010 के वर्ल्ड चैंपियन फेंग ने 15.900 का स्कोर बनाकर जिम्नास्टिक्स में चीन को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया। जर्मनी के मार्शल नगुएन ने रजत और फ्रांस के हेमिल्टन साबोत ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

ब्राउनली भाइयों ने रचा इतिहास
मेजबान ब्रिटेन के एलिस्टेयर ब्राउनली और जॉनी ब्राउनली भाइयों ने पुरुषों की ट्राइथालान स्पर्धा में पदक जीतकर इतिहास रच दिया। घरेलू दर्शकों के सामने उत्साह से लबरेज एलिस्टेयर ने गोल्ड मेडल जीतकर इस स्पर्धा में ब्रिटेन का खाता खोला। इससे पहले ओलंपिक इतिहास में ब्रिटेन कभी इस स्पर्धा में पदक नहीं जीत सका।

एलिस्टेयर ने दो बार के वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के जेवियर गोमेज को पीछे छोड़ा और एक घंटे 46.25 सेकंड के कुल समय के साथ चैंपियन बने। गोमेज एक घंटे 46.36 सेकंड के साथ रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा। भाई एलिस्टेयर की सफलता को उनके भाई जॉनी ब्राउनली ने भी दोहराया और कांस्य पदक हासिल किया। जॉनी ने एक घंटे 46.56 सेकंड का समय निकाला।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें