फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और हीरोइन का खुलासा, किया कोहली संग रोमांस

Fri, 02 May 2014 06:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया की 'रन मशीन' विराट कोहली इस समय एक ऐसे क्रिकेटर हैं जो हर किसी के हरदिल अजीज बने हुए हैं।
विज्ञापन


विपक्षी गेंदबाजों की जमकर क्लास लेने वाले कोहली के चाहने वालों की संख्या एक-दो में नहीं बल्कि लाखों-करोडों में है।

देश की लाखों लड़कियां इस स्टायलिश बल्लेबाज को अपना ब्वॉयफ्रेंड बनाने को आतुर हैं लेकिन वह इन दिनों फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ रोमांस में व्यस्त हैं।

एक दूसरे के साथ रोमांस में व्यस्त हैं कोहली-अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच रोमांस की खूब चर्चा है। अनुष्का विराट से मिलने न्यूजीलैंड तक चली गईं तो कोहली भी उनसे पीछे नहीं रहे।

एशिया कप में टीम इंडिया की हार के बाद कोहली अनुष्का से मिलने श्रीलंका चले गए जहां वह एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं।

बाद में ऐसी भी खबरें आई कि दोनों ने कोलंबो के एक होटल में एक ही कमरे में रात भी बिताई थी। इसके बाद कोहली फिर अनुष्का से मिलने जोधपुर भी गए थे।

हां, विराट कोहली से करती थी प्यार

बल्‍लेबाज कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बीच रोमांस के चर्चे चारों ओर हैं। लेकिन अब एक और अभिनेत्री ने सामने आकर दावा किया है कि उनके भी विराट कोहली के साथ रिश्ते रहे हैं।

ब्राजील की यह खूबसूरत मॉडल और अभिनेत्री इजाबेल लीट ने मीडिया को बताया कि उन्होंने लगभग दो साल तक विराट कोहली के ‌साथ रोमांस किया।

हालांकि इजाबेल ने उद्योगपति सिद्धार्थ माल्या के साथ अपने कथित प्रेम संबंधों को साफतौर पर नकार दिया और कहा कि वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

हिंदी सिनेमा में करियर बनाने में जुटी इजाबेल

कुछ साल पहले विराट कोहली और इजाबेल की कमेस्ट्री ने भी मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था। ब्राजील की यह मॉडल भारत में अपना करियर संवारने में जुटी है।

इजाबेल मॉडलिंग के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। (फोटो- फेसबुक से साभार)

इजाबेल लीट की पहली फिल्म थी 'स्वीट 16' और इस शुक्रवार को ही उनकी फिल्म 'पुरानी जींस' रिलीज हुई है जिसमें उनके साथ 80 के दशक की अभिनेत्री रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज वीरवानी मुख्य भूमिका में हैं। तनुज के साथ भी उनकी रोमांस के चर्चे हैं।

ये भी रह चुकी हैं कोहली की गर्लफ्रेंड

ऐसा नहीं है कि विराट कोहली के साथ सिर्फ इन्हीं दोनों का नाम जुड़ा है। इसके अलावा दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री और मॉडल के साथ उनका नाम जुड़ा।

पहले मॉडल रही बाद में अभिनेत्री बनी तमन्‍ना और कोहली के बीच भी अफेयर की खूब चर्चा हुई। दोनों के बीच नजदीकियां तब बढ़ीं जब दोनों एक प्रोडक्‍ट के विज्ञापन के लिए मिले और यहीं से इन दोनों के बीच रोमांस की खबरें सामने आने लगीं।

तमन्‍ना बाद में हिंदी सिनेमा में भी आई और कुछ फिल्मों में दिखीं भी। तमन्ना और कोहली के बीच रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं खींचा।
विज्ञापन

एक ने तो शादी का प्रस्ताव ही दे डाला

विराट कोहली लड़कियों के बीच कितने पॉपुलर हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें दूर देश इंग्लैंड से एक लड़की डेनिएला वाएट ने ट्विटर पर कोहली से शादी करने का ऑफर तक दे डाला।

यह लड़की भी क्रिकेटर है और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की सदस्या है और हाल ‌ही बांग्लादेश में टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम की ओर से भाग लेने भी आई थी।

डेनिएला वाएट एक फिरकी गेंदबाज हैं और टीम के मध्य क्रम में बल्‍लेबाजी भी करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें