फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITF सेमीफाइनल में पहुंची भारत की धृति वेणुगोपाल

Thu, 02 Apr 2015 06:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट में भारत की धृति वेणुगोपाल ने सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


जबकि इंडोनेशिया की लाविनिया, ताईपे की चिंग वेन हसू और थाईलैंड की नुंगनाददा भी अंतिम-4 में जगह बनाने में सफल रहीं। युगल वर्ग में भारतीय जोड़ियां फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं।

उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को शांति टेनिस एकेडमी में एकल वर्ग के क्वाटर्र फाइनल मुकाबलों में भारत की धृति वेणुगोपाल ने प्रार्थना जी थोंबरे को 7-5,4-6,7-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


वहीं थाईलैंड की नुंगनाददा नन्नासुक ने प्रतियोगिता में पहली वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रीया की मेलानी क्लाफ्नर को 6-4,4-6,6-2, इंडोनेशिया की लाविनिया तनाता ने भारत की निधि चिलुमूला को 6-4,6-3 और ताईपे की चिंग वेन हसू ने भारत की प्रांजला यादलपल्ली को 6-0,4-6,6-0 से हराकर अंतिम-4 में जगह बनायी।
विज्ञापन


युगल वर्ग के सेमीफाइनल में भारत की प्रेरणा भांबरी व ऋषिका सुंकारा ने ईती मेहता व रश्मि तेलटुंबड़े को 6-4, 6-1 और भारत की प्रार्थना थोंबरे व थाईलैंड की नुंगनाददा की जोड़ी ने भारत की स्नेहादेवी रेड्डी व धृति वेणुगोपाल को 6-1,6-1 से शिकस्त देकर खिताबी दौर में जगह बनायी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें