फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविस कप में बेहतर खेल दिखाऊंगा : सनम सिंह

Tue, 25 Feb 2014 01:43 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डेविस कप में जिस चुस्ती और फुर्ती से सनम सिंह को खेलते हुए देखा वैसा ही नजारा सीएलटीए में उनके चाहने वालों को देखने को मिला।
विज्ञापन


सीएलटीए में खेले जा रहे आईटीएफ मेंस फ्यूचर टेनिस टूर्नामेंट में सनम सिंह ने जीत से आगाज किया। दस लाख डालर की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में हिस्सा लेते हुए जीत से उन्होंने इसका आगाज किया।

डबल्स मुकाबले में हिस्सा लेते हुए सिटी ब्यूटीफुल के सनम सिंह ने अपने पार्टनर विवेक शैकीन केसाथ मिलकर दिल्ली के सूद भाइयों को जोड़ी का हरा दिया। इससे पहले सितंबर 2012 में शहर के सेक्टर 10 स्थित सीएलटीए में डेविस कप खेला गया था। इसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 4-0 से मात दी थी।
विज्ञापन


इसमें आखिरी मुकाबले में सनम सिंह ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। सनम सिंह ने कहा कि 1 साल चार महीने बाद अपने होम कोर्ट पर वापसी कर रहा हूं।

अपने शहर में खेलना मुझे हमेशा से अच्छा लगता है। सनम सिंह दिल्ली में खेले गए टेनिस टूर्नामेंट में डबल्स का फाइनल जीतने के बाद शनिवार को शहर पहुंचे।

यह बड़ा टूर्नामेंट है
सनम सिंह ने कहा सीएलटीए में आयोजित इस टूर्नामेंट में देश भर से बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी हिस्सा ले रहेहैं। इसमें डेविस कप की टीम का हिस्सा रहे विष्णुवर्धन, श्रीराम बालाजी, विवेक शौकिन जैसे बड़े खिलाड़ियों के खेलने से टूर्नामेंट और भी अधिक अहम हो जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में मुझे जीतने के लिए बेहतर खेल दिखाना होगा। सनम सिंह कहा कि अप्रैल में डेविस कप की टीम की घोषणा होनी है। अगर इसमें मेरा चयन हो जाता है तो जिम्मेवारी बढ़ जाएगी। इसमें बेहतर करने की कोशिश करूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें