चंडीगढ़ के सनम सिंह ने अपने पार्टनर विवेक शौकीन के साथ आईटीएफ मेंस फ्यूचर टेनिस टूर्नामेंट के मेन ड्रा में जीत से आगाज किया। उन्होंने दिल्ली के सूद भाइयों की जोड़ी को हराया।
गौर हो कि दस हजार डालर की इनामी राशि वाला यह टूर्नामेंट चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन (सीएलटीए) में किया जा रहा है। इसमें देश के साथ ही टॉप सीड के विदेशी टेनिस खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।
इससे पहले रविवार को क्वालीफाइंग मैच के दूसरे दौर के मुकाबले खेले गए। गर्वित बत्रा ने दूसरी वरीयता प्राप्त योगेश को 6-2, 6-1 से हराकर मेन ड्रा में एंट्री की। अन्य मुकाबलों में तीसरी वीरयता प्रप्त जापान के गोटो शोटेरो ने दीपेंदर बैंस को 6-4, 6-0 से हराया।
वहीं 12वीं वरीयता प्राप्त मुकंद कुमार ने 5वीं वरीयता प्राप्त लक्षित सूद को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया। रोनित सिंह ने नीरज को 6-2, 6-4 से, तेजस ने अर्पित शर्मा को 6-1, 6-0 से, कुणाल आनंद ने चंर्दिल सूद को 2-6, 7-5, 6-3 से, जयप्रकाश ने सूरज को 6-1, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।