फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ शारदा और अर्शप्रीत बने सीरीज चैंपियन

Tue, 04 Feb 2014 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएलटीए ट्रेंनी ऋष्भ शारदा और अर्शप्रीत सीएलटीए आएटा टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में लड़के और लड़कियों के अंडर 14 वर्ग के चैंपियन बने।
विज्ञापन


चैंपियनशिप का समापन मंगलवार को सेक्टर 10 स्थित सीएलटीए स्टेडियम में हुआ। चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से चैंपियनशिप का अयोजन किया गया।

लड़कों के अंडर 14 वर्ग के सिंगल्स फाइनल में सीएलटीए ट्रेनी ऋषभ शारदा ने 4 वीं वरीयता प्राप्त दिल्ली के शौर्य को 6-1,6-0 से हराकर खिताब जीता।

इससे पहले सेमीफाइनल में ऋषभ शारदा ने एश्वर्य गोयल को 6-0,6-1 से हराया। वहीं लड़कियों के अंडर 14 वर्ग के सिंगल्स फाइनल में सीएलटीए ट्रेनी अर्शप्रीत कौर बाजवा ने खुशबीन कौर को 6-2,7-5 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

इससे पहले अर्शप्रीत कौर बाजवा ने हंसिका को 6-3,6-3 से हराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें