फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धवन और वॉर्नर के आगे फुस्स हो गए RCB के चैलेंजर्स

Tue, 20 May 2014 07:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल 7 के 46वें मैच में कप्तान विराट कोहली ने साहसिक पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की लाज रखी तो सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कप्तान शिखर धवन ने भी धैयपूर्ण बल्लेबाजी कर अपनी टीम को बड़ी जीत दिला दी। (लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें)
विज्ञापन


161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 2 गेंद शेष रहते 19.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 161 रन बना लिए। हैदराबाद के लिए धवन के अलावा डेविड वॉर्नर ने भी 59 रनों की पारी खेली।

इससे पूर्व पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगलोर ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान विराट कोहली (67) ने सबसे बड़ी पारी खेली।

धवन-वॉर्नर की ठोस शुरुआत ने दिलाई जीत

चुनौतीपूर्ण 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने बेहद नायाब शुरुआत की। कप्तान शिखर धवन (50) ने डेविड वॉर्नर (59) के साथ पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर डाली।

13वें ओवर में धवन के रन आउट होने के बाद वॉर्नर और नमन ओझा (24) भी आउट हो गए। हालांकि ओझा जब आउट हुए उस समय टीम जीत के करीब पहुंच गई थी।

ऐरोन फिंच (नाबाद 11) और डेरेन सैमी (नाबाद 10) ने टीम के लिए जीत की औपचारिकता पूरी की।

हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी नहीं तोड़ सके गेंदबाज

हैदराबाद की ओर से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को 2 सफलता मिली। जबकि तीन गेंदबाजों ने 1-1 सफलता हासिल की। परवेज रसूल, करन शर्मा और इरफान पठान को 1-1 विकेट मिला।

जबकि बंगलोर की ओर से तेज गेंदबाज वरुण आरोन को 2 सफलता मिली। आरोन के अलावा अन्य कोई भी गेंदबाज विकेट निकाल पाने में सफल नहीं हुआ।

यहां तक की कप्तान शिखर धवन (50) और डेविड वॉर्नर (59) की हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी को कोहली के गेंदबाज तोड़ नहीं सके। शतकीय साझेदारी करने के बाद धवन रन आउट हो गए।

IPL 7 में पहली बार कोहली ने लगाया अर्धशतक

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला बंगलोर के लिए गलत साबित हुआ और उसने महज 23 रन के अंदर दोनों ओपनरों पार्थिव पटेल (4) और क्रिस गेल (14) को गंवा दिया।

खराब शुरुआत के बाद कप्तान विराट कोहली (67) ने युवराज सिंह (21) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। हालांकि 21 रन बनाने के बाद युवराज परवेज रसूल की गेंद पर कैच आउट हो गए।

हालांकि दूसरे छोर पर कोहली ने अपना विकेट बचाए रखा और टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। कोहली 67 रन (4 चौका और 4 छक्का) बनाकर आउट हुए। कोहली के अलावा एबी डीविलियर्स ने 29 रन बनाए।
विज्ञापन

प्ले ऑफ की रेस में बनी हुई हैं दोनों टीमें

धीमी शुरुआत के बाद जीत पटरी पर लौटी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) को आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद पर हर हाल में जीत हासिल करनी थी, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा।

आरसीबी ने पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को उसके घरेलू मैदान पर हराकर टूर्नामेंट में बने रहने की उम्मीदों को जिंदा रखा था लेकिन आज वह इसे कायम नहीं रख सकी।

बंगलोर 12 में से 5 मैच जीतकर पांचवें पायदान पर है। दूसरी ओर, आईपीएल में दूसरा संस्करण खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद इस समय 12 में से 5 मैच में जीत हासिल कर छठे स्थान पर है और प्ले ऑफ के लिए उसकी उम्मीदें बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें