टैक्स बार एसोसिएशन ने रोमांचक मैच में एक विकेट से जीत दर्ज कर अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2-0 से बढ़त बना ली।
जखमोला ने 46, सागर ने 28 रन बनाए
उत्तराखंड वाणिज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के तत्वावधान में कुआंवाला मैदान में वाणिज्य कर एसोसिएशन ने पहले बल्लेबाजी कर 146 रन बनाए। एन जखमोला ने 46, सागर ने 28 रन बनाए।
टैक्स बार एसोसिएशन के जॉली, अमर व शोभित ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में टैक्स बार एसोसिएशन ने एक विकेट से मैच जीत लिया। दीपक रावत ने 30, प्रदीप ने 17 रन बनाए। वाणिज्य कर एसोसिएशन के सागर ने 3 विकेट लिए।