फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स में पहले दिन डीएवी का दबदबा

Wed, 10 Dec 2014 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स मीट के पहले दिन डीएवी पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 800 मीटर की उद्घाटन दौड़ में डीएवी कॉलेज के निखिल कुमार और अगस्त्यमुनि की ज्योति उनियाल ने अपने वर्गों में बाजी मारी।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में मंगलवार को डीबीएस पीजी कॉलेज के तत्वावधान में एथलेटिक्स मीट की शुरुआत हुई। पहले दिन 800 मीटर की दौड़ में एसजीआरआर पीजी कॉलेज निखिल कुमार पहले, डीबीएस पीजी कॉलेज के मयूर त्यागी दूसरे, बीसीसी श्रीनगर के खिलाफ सिंह तीसरे रहे।

गोला फेंक में डीएवी के विजय सिंह पहले, आशीष राठी दूसरे, डीबीएस पीजी कॉलेज के नरेंद्र सिंह तीसरे, 100 मीटर दौड़ डीबीएस पीजी कॉलेज के प्रशांत ने पहले, पीजी कॉलेज डोईवाला के सागर सिंह दूसरे, एसएन जैन पीजी कॉलेज अंकुर चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि की ज्योति उनियाल पहले, पीजी कॉलेज पौड़ी की साइना दूसरे, डीएवी पीजी कॉलेज की जाह्नवी तीसरे, गोला फेंक में डीएवी पीजी कॉलेज की शालिनी नेगी पहले, बीसीसी श्रीनगर की तारा खत्री दूसरे, डीएवी पीजी कॉलेज की ममता नेगी तीसरे, ऊंची कूद में डीएवी पीजी कॉलेज की शिखा पुरोहित पहले, पीजी कॉलेज डाकपत्थर की आमना दूसरे, पीजी कॉलेज गोपेश्वर की निर्मला तीसरे, 100 मीटर दौड़ में बीसीसी श्रीनगर की पूनम पहले, गोपेश्वर की ऊषा दूसरे, पौड़ी की शिवानी तीसरे  स्थान पर रहीं।

इससे पहले खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने मीट का उद्घाटन किया। सभी कॉलेजों की टीमों ने आर्मी बैंड की धुन पर मार्चपास्ट कर खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल को सलामी दी। मंत्री ने प्रतियोगिता की स्मारिका का विमोचन करते हुए डीबीएस कॉलेज को खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में मसूरी विधायक गणेश जोशी,  रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, उपनिदेशक खेल अजय कुमार अग्रवाल, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य सतीश कुमार सार्की, डीबीएस कॉलेज के प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ, आयोजन सचिव एसके अग्निहोत्री, डीएवी कॉलेज के खेल सचिव डा. सत्यव्रत त्यागी, अनूप बिष्ट, केजेएस कलसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें