फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में महिला टीम ने लगातार दूसरी बाद जीता स्वर्ण

Fri, 03 Oct 2014 11:11 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी में दो स्वर्ण पदक जीत कर भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। भारत ने कबड्डी में एक ही दिन में दो स्वर्ण जीत लिए हैं।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में भारतीय महिलाओं ने ईरान की टीम को 31-21 से हराया। वहीं पुरूषों की टीम ने भी ईरान को एक कड़े मुकाबले में 27-25 से हरा कर स्वर्ण जीत लिया है।

इंचियोन के 17वें एशियाई खेलों में महिला भारतीय कबड्डी टीम ने फ़ाइनल में ईरान को 31-21 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। एशियाई खेलों में यह भारत का 10वां स्वर्ण पदक है। भारतीय टीम ने वृहस्पतिवार को सेमीफ़ाइनल में थाईलैंड को 41-28 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2010 में ग्वांगजो एशियाई खेलों में महिला कबड्डी को शामिल किया गया था। ग्वांगजो में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने थाइलैंड को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। शुक्रवार को भारतीय पुरुष कबड्डी टीम फ़ाइनल मुक़ाबले में गोल्ड जीतने के इरादे से उतरेगी। भारत इंचियोन एशियाई खेलों की पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें