फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां जीतीं तो मैरी बन जाएंगी ‘इतिहास महिला’

विज्ञापन
विज्ञापन
आईबा की ब्रांड एंबेसडर पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ‘मैगनिफिसेंट मैरी’ और मई माह में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले लगभग दो साल तक कोई बाउट नहीं हारने वाली लोकल फेवरेट निकोला एडम्स जो टकराने जा रही हैं। मैरी अगर यहां जीतीं तो वह देश की ऐसी महिला बन जाएंगी, जो आज तक किसी ने नहीं किया है।
विज्ञापन


फाइनल में पहुंचने पर उनका कम से कम रजत पदक पक्का होगा। लेकिन इस राह में सबसे बड़ा कांटा पूरा भारतीय दल और मैरी को प्रशिक्षित कर रहे चार्ल्स एटकिंसन की नजरों में वहां बैठे जजेज होंगे। सभी यही सोच रहे हैं। निकोला को उनके लोकल होने का फायदा जजेज पहुंचाएंगे। वैसे भी भारतीय दल अब तक की गई स्कोरिंग से खुश नहीं है। पांच बाउट ऐसी हैं, जिन्हें बॉक्सिंग विशेषज्ञ संदेह की नजरों से देख रहे हैं। ऐसे में भाग्य को एकमात्र सहारा माना जा रहा है।

उधर देवेंद्रो भी आयरलैंड के पैडी बार्नस को परास्त करने के लिए पूरे जोश में हैं । अभी तक भारत के खाते में एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। भारत के लिए पदकों की संख्या में बढोत्तरी के लिए सभी की आशाएं मणिपुर से संबंध रखने वाले मैरी और देवेंद्रो के साथ ही जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें