फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 से हॉकी मैच, अधिकारी जायजा लेने पहुंचे स्टेडियम

Sat, 04 Jan 2014 10:36 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी इंडिया की ओर से हीरो हॉकी इंडिया लीग 2014 का आयोजन मोहाली में बने नए इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 25 जनवरी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए शनिवार को हॉकी इंडिया लीग और हॉकी पंजाब के प्रतिनिधियों ने मोहाली स्थित इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम को दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

इस लीग में कई देशी और विदेशी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। हॉकी स्टेडियम में 25 जनवरी को लीग का उद्घाटन मैच खेला जाएगा।

यहां पर पहला मुकाबला जेपी पंजाब वारियर्स और 2013 में रनरअर अप रही दिल्ली वेवराइडर्स की टीमों के बीच खेला जाएगा।

शनिवार को हॉकी इंडिया के सीईओ कमांडर श्रीवास्तव, पंजाब के डिप्टी डायरेक्टर सोहन लाल लोटे, हॉकी पंजाब से कुलबीर सैनी और सुखबीर ग्रेवाल ने स्टेडियम पहुंच कर मौके का जाजया लिया।
विज्ञापन


इस संबंध में डिप्टी डायरेक्टर सोहन लाल लोटे ने बताया कि नए बने स्टेडियम में यह पहला बड़ा टूर्नामेंट खेला जा रहा हैं। इसमें दुनिया भर के हॉकी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। हम उन्हें सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें