दिल्ली वेवराइडर्स और पंजाब वारियर्स की टीमों के बीच मुकाबले के साथ ही हॉकी इंडिया लीग का आगाज शनिवार को होने जा रहा हैं।
मोहाली में नए बने इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में हॉकी इंडिया लीग के संस्करण 2 इसकी शुरूआत होगी। नए स्टेडियम में 13 हजार से अधिक क्षमता वाले स्टेडियम में ब्लू टर्फ देसी और विदेशी खिलाड़ियों का जलवा दर्शकों को देखने को मिलेगा।
दिल्ली पर शत प्रतिशत रिकार्ड कायम करने की चुनौती
दिल्ली वेवराइडर्स पर पंजाब के खिलाफ अपने शत प्रतिशत रिकार्ड कायम रखाने की चुनौती होगी। इतना नहीं पिछले सीजन में दिल्ली ने पंजाब को दोनो मुकाबले हारने के साथ लगातार ग्यारह मैच में जीत हासिल की थी।
सरदार सिंह की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम को राजपाल सिंह जैसे खिलाड़ी के अनुभव का लाभ मिल सकता है। हालांकि उसके लिए पंजाब को हल्के में लेना मंहगा पड़ सकता है। दिल्ली के लिए चुनौतियों इसलिए बढ़ जाती है कि उसका पहला मुकाबला घर के बाहर होगा।
दिल्ली के खिलाफ पंजाब को पहली जीत की तलाश
पिछले संस्करण की उप विजेता दिल्ली वेबराइडर्स के खिलाफ घरेलू पंजाब वॉरियर्स को पहली जीत की तलाश है। एचआईएल के पहले सीजन में दोनो टीमें चार बार आमने हुई थी दिल्ली और जालंधर में हुए दोनो ही मुकाबलों में पंजाब को हार का सामना करना पड़ा था।
ऐसे में अपने नए घरेलू मैदान और दर्शकों के समर्थन के बीच पंजाब की टीम दिल्ली के खिलाफ पहली जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। हालांकि आंकड़ों में दिल्ली का पलड़ा भारी दिखाई देता है।
संदीप सिंह कर सकते हैं उलटफेर
पहले मुकाबले में दिल्ली वेवराइडर्स के खिलाफ ड्रेग फिलकर संदीप सिंह उलट फेर कर सकते हैं। पिछले सीजन में संदीप सिंह केनाम 11 गोल दागने का रिकार्ड रहा है।