पंजाब वॉरियर्स और कालिंगा लासंर्स की टीमों के बीच हॉकी इंडिया लीग का मुकाबला 3-3 की बराबरी पर ड्रा रहा।
मोहाली में खेला गया यह मैच एक समय अपने पूरे शबाब पर था। अगर वॉरियर्स ने खासकर अंतिम क्वार्टर में पेनाल्टी कार्नर के मौके ना गंवाए होते तो घरेलू दर्शकों को जश्न मनाने का मौका मिल सकता था।
चौथे और निर्णायक क्वार्टर में वरुण कुमार और क्रिस्टोफर ने पेनाल्टी कार्नर के मौके ना गंवाए होते तो पंजाब वॉरियर्स की जीत पक्की थी, इस अंतिम क्वार्टर में मेजबानों ने तीन पेनाल्टी कार्नर के तीन मौके गंवाए जाने से मुकाबला परिणाम नहीं निकल सका।
वहीं, कालिंगा की भी तारीफ करनी होगी जिसने एक समय मैदान के भीतर सात खिलाड़ियों के साथ वॉरियर्स का डटकर मुकाबला किया। हालांकि मैच के दौरान उसके एक दो खिलाड़ी घायल भी हो गए। जिन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।