फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित की हैट्रिक से सेमीफाइनल में पहुंचा गुरुनानक कॉलेज

Mon, 14 Apr 2014 03:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित की हैट्रिक और नितिन के शानदार खेल के दम पर गुरुनानक बालक इंटर कॉलेज ने जिला स्तरीय अंडर-15 क्स-ए-साइड बालक हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


पढ़ें, भाजपा को जिताने लोकसभा चुनाव में उतरेंगे एनडी तिवारी

वहीं स्कॉलर्स होम-ब्ल्यू भी अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रही। पवेलियन ग्राउंड में रविवार शाम पहला मैच स्टेडियम ट्रेनीज और केवि क्लब के बीच खेला गया।

अंतिम समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी और मैच ड्रॉ रहा। दूसरे मैच में गुरुनानक बालक इंटर कॉलेज का सामना किंग्स्टिन पब्लिक स्कूल से हुआ।

पढ़ें, 'पाताल' में है उत्तराखंड का यह अंतिम मतदान केंद्र

एकतरफा मुकाबले में गुरुनानक कॉलेज ने 6-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। टीम के लिए रोहित भट्ट ने 3, नितिन ने 2 और निशांत ने 1 गोल दागा।

दिन के अंतिम मैच में स्टेडियम ट्रेनीज का मुकाबला स्कॉलर्स होम-ब्ल्यू से हुआ। सेमीफाइनल के लिए दोनों टीमों को इसमें जीत की जरूरत थी।

पढ़ें, यहां जीतने के लिए दूसरे 'ग्रह' पर जाते हैं नेताजी

अहम मुकाबले में 15वें मिनट में अनमोल के गोल से स्कॉलर्स होम ने 1-0 की बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही। जीत के साथ स्कॉलर्स होम ने अंतिम चार में जगह बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर किंग्सिटन पब्लिक स्कूल की उप प्रधानाचार्या कंचन नेगी, जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की, सरस्वती बिष्ट, रविंद्र सिंह, दीपक आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें