फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मन लीग से वापसी की उम्मीद: प्रभजोत सिंह

Thu, 24 Apr 2014 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी प्रभजोत सिंह को राष्ट्रीय टीम में वापसी का भरोसा है। सिटी में हेयर रेस्टोरेशन कार्यक्रम में शिरकत करे आए प्रभजोत के मुताबिक उनमें अभी काफी हॉकी बची है। खुद को फिट रखने के लिए वह इन दिनों रोजाना अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय टीम में 2010 के विश्व कप में आखिरी बार खेलने वाले प्रभजोत ने कहा कि कोई भी खेल हो हर खिलाड़ी के कैरियर में उतार चढ़ाव आता है। अभी तक मेरी खेलने की शैली बिलकुल वैसी है जैसे वर्तमान में हॉकी खिलाड़ी की है।

उनके अनुसार वह जल्द की जर्मन लीग के लिए हिस्सा लेने वाले हैं। प्रभजोत को उम्मीद है कि  वह जर्मन लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप के लिए चाहिए कड़ी मेहनत
प्रभजोत सिंह ने आगामी वर्ल्ड कप के मद्देनजर खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की है। उनके अनुसार वर्ल्ड कप के लिए सीनियर्स के साथ जूनियर खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और लगन से इसमें हिस्सा लेना चाहिए। ताकि वर्ल्ड कप में बेहतर रिजल्ट आ सके।

वोट डालेंगे
प्रभजोत ने कहा कि सभी को मतदान में हिस्सा लेना चाहिए। पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले प्रभजोत ने कहा कि वह खुद वोट डालेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें