दसवीं ट्रैंपोलिन नेशनल जिमनास्टिक चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ जिमनास्टिक एसोसिएशन ने टीम का चयन कर लिया गया है। यह चैंपियनशिप सांगली महाराष्ट्र में 27 से 29 दिसंबर तक होगी।
टीम में सेक्टर-7 जिमनास्टिक सेंटर के राजेश, अंशुल, हरगुण, मुकुल, डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 सेंटर के देविंदर सिंह, संदीप शर्मा, विकास बिष्ट, संदीप बिष्ट, अरुण कुमार, अभिषेक, आईटीबीपी के वाई इबोमचा सिंह, मदन लाल, अनिल कुमार को स्थान दिया गया है।
इस टीम के कोच राजिंदर सिंह सारस्वत होंगे जबकि जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रैंपोलिन के चेयरमैन इंदरजीत सिंह प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख होंगे।
इस चैंपियनशिप के आधार पर जिमनास्टिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा तीसरी एशियन ट्रैंपोलिन जिमनास्टिक चैंपियनशिप के लिए टीम का सेलेक्शन किया जाएगा। एशियन चैंपियनशिप का आयोजन बैंकाक में होगा।