फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीट को मांगना पड़ा इनाम

Sun, 22 Mar 2015 12:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जापान में आयोजित एशियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले उत्तराखंड के एथलीट गुरमीत सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साल 2012-13 में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं, जिनकी पुरस्कार राशि उनको मिलनी चाहिए।

जापान में हुई प्रतियोगिता में गुरमीत ने 20 किलोमीटर वॉक में 1 घंटा 21 मिनट 30 सेकंड का समय निकालकर वर्ल्ड चैंपियनशिप और रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

इससे पहले केरल में आयोजित 35वें राष्ट्रीय खेल में भी गुरमीत ने उत्तराखंड के लिए कांस्य पदक जीता था। मूलरूप से बाजपुर के रहने वाले गुरमीत साई सेंटर बंगलूरू में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को देहरादून पहुंचे गुरमीत ने उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संदीप शर्मा, संयुक्त सचिव केजेएस कलसी, कोच गुरुफूल सिंह से भी मुलाकात की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें