भारत की प्रांजल और बेल्जियम के जेंडर आईटीएफ ग्रेड 3 टेनिस चैंपियन बने। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम (सीएलटीए) सेक्टर 10 में शनिवार को खेले गए।
लड़कों के वर्ग के सिंगल्स के फाइनल वर्ग में 4 वरीयता प्राप्त बेल्जियम के जेंडर ने टॉप सीड टैराडॉन को हरा दिया। पहले सेट में जेंडर ने 7-6 से जीत लिया।
दूसरे सेट में थाईलैंड के टैराडॉन ने 7-5 से जीत लिया। इसके बाद मैच में वापसी करते हुए जेंडर ने तीसरा और निर्णायक सेट 6-1 से जीत कर चैंपियन बने। थाईलैंड के खिलाड़ी टैराडॉन 85 वीं रैक के हैं वहीं जेंडर 110वें रैंक के खिलाड़ी हैं।
वहीं लड़कियों के सिंगल्स के फाइनल में भारत की खिलाड़ी प्रांजल ने थाईलैंड की भुनवाई थमचाईवट को हरा कर चैंपियन बनी। हालांकि भुनवाई ने पहला सेट 6-3 से जीता।
लेकिन मैच में वापसी करते हुए प्रांजल ने अगले दोनों सेट 6-2, 6-3 से जीतकर चैंपियन बनी। इस मौके पर सीएलटीए पैट्रन राजन कश्यप और प्रधान जय सिंह गिल ने विजेता खिलाड़ियों को विजेता ट्राफियां देकर सम्मानित किया।