फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज बना योगा चैंपियन

Fri, 07 Feb 2014 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ योगा एजुकेशन एंड हेल्थ चंडीगढ़ ने 710 अंकों के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज योगा (वुमेन) चैंपियन बनी।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर डीएवी कॉलेज अबोहर 704 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही। पीयू में इन दिनों इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताएं खेली जा रही हैं।

वीरवार को इंटर कॉलेज योगा (वुमेन) चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले खेले गए। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ योगा एजुकेशन एंड हेल्थ चंडीगढ़ विजेता रही।

टीम में ज्योति, गीता, मोनिका, दीपका, रीनू , मंजू शामिल रही। चैंपियनशिप में एकल वर्ग में ऑल राउंड बेस्ट योगी में गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ योगा एजुकेशन एंड हेल्थ चंडीगढ़ 78 अंक लेकर पहले स्थान और देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडीगढ़ 77 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


जीएचजी खालसा कॉलेज लुधियाना की टीम पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज हॉकी (मेन) ने चैंपियनशिप में विजेता का खिताब जीता।

दूसरे स्थान पर डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग स्टडीज, पीयू चंडीगढ़ की टीम रही। फाइनल मुकाबले में जीएचजी खालसा कॉलेज लुधियाना की टीम ने डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग स्टडीज, पीयू चंडीगढ़ की टीम को 3-0 से हरा दिया।
विज्ञापन


विजेता टीम से गुरविंदर 1, तलविंदर 1, हरपिंदर 1 गोल करने में कामयाब रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें