फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में अगले माह खुलेगी गोल्फ अकेडमी

Fri, 30 May 2014 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गमाडा द्वारा सेक्टर-65 में बनाए जा रहे गोल्फ क्लब व एकेडमी का काम आखिरी चरण में पहुंच गया है। जून महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इसे शहरवासियों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी वीरवार को डीसी तजिंदर पाल सिंह ने गोल्फ अकेडमी का दौरा करने के बाद पत्रकारों को दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अकेडमी दस एकड़ जगह में बनाई जा रही है। इसे बनाने में आठ करोड़ 52 लाख रुपये की लागत आएगी। गोल्फ अकेडमी का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। गमाडा के अधिकारियों को काम तुरंत पूरा करने की हिदायत भी दी।

डीसी ने बताया कि जल्दी ही शहर का नाम दुनिया में खेलों के नाम से जाना जाएगा। क्योंकि शहर का क्रि केट स्टेडियम पहले ही प्रसिद्घ है। वहीं, अब यहां अंतररराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम भी स्थापित किया गया है। इसके अलावा छह नए खेल स्टेडियम स्थापित किए गए है। इस मौके एसडीएम लखमीर सिंह समेत अधिकारी भी हाजिर थे।
विज्ञापन

 
गोल्फ अकेडमी में मिलेगी यह सुविधाएं
गोल्फ अकेडमी में लोगों को जिम, रेस्टोरेंट, वीडियो व आडियो रूम लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। डीसी ने बताया कि शहर पंजाब का प्रवेश द्वारा है। राज्य सरकार द्वारा शहर को देश के मानचित्र में विकसित किया जाएगा। लोग काफी समय गोल्फ अकेडमी की मांग कर रहे थे। जिसे राज्य सरकार ने अब पूरा कर दिया है।

अंतराष्ट्रीय स्तर के कोच होंगे नियुक्ति
डीसी ने बताया कि गोल्फ क्लब व एकेडमी में केवल मोहाली ही नहीं बल्कि चंडीगढ़ और पंचकूला के खिलाड़ी भी गेम का आनंद उठा पाएंगे। साथ ही वे एकेडमी में आसानी से आ जा सकेंगे। वहीं, उन्होंने बताया कि गोल्फ एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच नियुक्त किए जाएंगे, ताकि अकेडमी से देश के लिए बढ़िया खिलाड़ी पैदा हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें