फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में मिलेगा गोल्फ क्लब का तोहफा

Sun, 01 Dec 2013 09:21 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गमाडा द्वारा सेक्टर-65 में बनाए जा रहे गोल्फ क्लब एवं गोल्फ अकादमी के लिए अब लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रोजेक्ट का काम आखिरी चरण में पहुंच गया है।
विज्ञापन


जनवरी के अंत में इसका शुभारंभ करने की तैयार में गमाडा की टीमें जुट गई हैं। साथ ही साइट पर रहते सिविल वर्क्स को भी पूरा किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक गमाडा चंडीगढ़ सीमा पर सेक्टर-65 में गोल्फ क्लब व अकादमी बना रहा है। अकादमी की साइट भी काफी विशेष है। यहां पर चंडीगढ़, पंचकूला ओर मोहाली के लोग आसानी से पहुंच सकते हैं। अकादमी में बिल्डिंग का निर्माण हो चुका है।

इसके अलावा कोर्ट में घास व फल्ड लगाने की प्रक्रिया भी आखिरी चरण में पहुंच गई। गमाडा प्रोजेक्ट पर गमाडा 8.52 करोड़ रुपये की लागत से काम कर रहा है। साइट पर वैसे काम मई-2010 में शुरू हुआ था। इस प्रोजेक्ट को करीब डेढ़ साल में  पूरा होना था। लेकिन इसी बीच विधानसभा चुनाव आ गए।
विज्ञापन


इस कारण काफी समय तक प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य लटक रहा। इसके बाद निर्माण सामाग्री न मिलने से प्रोजेक्ट का काम रुक गया था। जैसे ही यह मुश्किलें दूर हुई। उसके बाद प्रोजेक्ट के काम में तेजी आई है।

मेंबर बनाने की प्रक्रिया जल्दी होगी शुरू
गमाडा द्वारा बनाई जा रहे गोल्फ क्लब एवं अकादमी के लिए जल्दी मेंबरशिप प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए गमाडा द्वारा नियम आदि तैयार किए जा रहे हैं।

वहीं, गोल्फ क्लब में लोगों की सुविधा के लिए ऑल वैदर स्वीमिंग पूल, टैनिस कोर्ट समेत कई सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

निर्माता कंपनी ही करेगी पांच साल तक मेंटेनेंस
गमाडा ने गोल्फ क्लब व अकादमी बनाने के साथ-साथ उसकी देखभाल का भी पूरा प्लान पहले ही तैयार कर लिया है। प्रोजेक्ट पर काम कर रही कंपनी को ही पांच साल तक प्रोजेक्ट की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी हो गई। इस दौरान किसी भी तरह का नुकसान होने पर कंपनी द्वारा ही मरम्मत की जाएगी।

अब शहर में तैयार होगी युवा प्रतिभाएं
शहर के जो युवा गोल्फ जैसी गेम में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। उन्हें अकादमी बनने के बाद गेम्स की बारीकियां सीखने के लिए चंडीगढ़ या पंचकूला नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि वे शहर में ही उन्हें बढ़िया सुविधाएं मिल पाएगी। गमाडा द्वारा जल्दी ही इस गेम के लिए कोच रखने का इंतजाम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें