उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की इंटर जोन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड जोन में भी तैयारी शुरू हो गई है।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उत्तराखंड की अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। सोमवार को चमोली, पौड़ी व रुद्रप्रयाग जिले के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया।
यूपीसीए के ऑबजरवर नरेंद्र शाह ने बताया कि तीनों जिलों से दोनों वर्ग में 15-15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अंडर-16 में 3 और 19 में 5 खिलाड़ी स्टैंडबाई में रखे गए हैं।
ये हैं चुनी टीमें-
अंडर-16
मोहम्मद फलक, शुभम सिंह, शहदाव अहमद, ऋषभ नेगी, योगेश नायक, शुभम, अभिषेक, शैलेश(पौड़ी), पंकज रावत, अनुभव शाह, अंकित पंवार, विरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, अंकित रावत, शिक्षक भंडारी( चमोली)
अतिरिक्त-- शुभम भंडारी(पौड़ी), दिवाकर रावत, नाजिर सिद्दिकी(चमोली)
अंडर-19
पीयूष पुरोहित, आशीष गुसाईं, अक्षय कुमार, विजय सिंह खाती, देवेंद्र सिंह, दर्शन सिंह रावत, महावीर सिंह(चमोली), जितेंद्र नेगी, इंसाफ नेगी, मोहम्मद इलियास, अंकित बिष्ट, राहुल सिंह, एसयू पुरोहित, आशीष रौतेला, पियूष नैनवाल(पौड़ी)
अतिरिक्त--विजय पोखरियाल, प्रांजल, शेखर(पौड़ी), दर्शन सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह, गणेश मिश्रा(चमोली)