फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा खिलाड़ियों ने बार्सिलोना से सीखे जीत के गुर

Sun, 03 Aug 2014 04:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन तक देहरादून में बच्चों को यूरोपियन फुटबॉल की खासियत बताने के बाद एफसी बार्सिलोना स्कोला इंडिया का विशेष कैंप शनिवार को समाप्त हो गया।
विज्ञापन


दिए खेल में आगे बढ़ने के टिप्स
कैंप के समापन पर स्पेनिश कोच डेविड जैरी ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देने के साथ खेल में आगे बढ़ने के टिप्स दिए।

वेल्हम ब्वॉयज स्कूल में लगे पांच दिवसीय कैंप के आखिरी दिन सभी खिलाड़ियों को चार ग्रुप में बांटने के बाद मैच कराए गए।

इसके बाद दिल्ली एनसीआर के एफसी बीस्कोला इंडिया के डायरेक्टर डेविड जैरी ने बच्चों से पांच दिन में बताए गए खेल के बारे में पूछा और आगे बढ़ने के टिप्स दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह टीम गेम है, जिसमें एक-दूसरे का साथी बनकर टीम को जिताया जा सकता है। मैदान में छोटे-छोटे पास से आगे बढ़ने में कामयाबी मिलती है।

खिलाड़ियों को दिए सर्टिफिकेट
कैंप के ऑपरेशन हैड तरुण गोयल ने कैंप में 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। पांच दिनों में खिलाड़ियों को पासिंग, बॉल कंट्रोल, ड्रिबलिंग, बॉडी मूवमेंट, टीम गेम्स की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


साथ ही टीम को जिताने के लिए स्कोर किस तरह से किया जाए, इसका भी फार्मूला बताया गया। कैंप के अंत में सभी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट दिए गए हैं।

इस दौरान कोच सुखविंदर कुमार, अमित रावत, शांतनु जैन और हरीश ने भी अलग-अलग वर्ग के खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें