13वें ओमप्रकाश मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल देहरादून में शनिवार को कारमन स्कूल डालनवाला और गैलेक्सियन स्कूल के बीच खेला गया।
तेंजिंग के गोल से बराबरी पर पहुंचा कारमन
इसमें टाइब्रेकर के सहारे जीत हासिल कर कारमन ने अंतिम चार में जगह बनाई। गैलेक्सियन के आयुष ने खेल के तीसरे ही मिनट में पहला गोल कर दिया। कारमन के तेंजिंग ने 22वें मिनट में गोल कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
इसके बाद निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं हुआ। हार-जीत के फैसले के लिए टाइब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमें कारमन ने गैलेक्सियन को पराजित किया। कारमन की तरफ से अभिनव, मयंक, अभय और तेनजिंग ने गोल किए।
गैलेक्सियन की ओर से नितीश और प्रतीक ने 1-1 गोल मारा। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में मसूरी पब्लिक स्कूल को हरा दून वैली पब्लिक स्कूल सेमीफाइनल में पहुंचा। दून वैली की तरफ से मैच के 9वें मिनट में हरीश, जबकि 29वें मिनट में हिमांशु ने गोल किया।
दूसरे हाफ के 37वें मिनट में दून वैली के ही अशोक ने गोल कर अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया। उसकी यह बढ़त निर्णायक साबित हुई। इस दौरान गैलेक्सियन के डायरेक्टर मयंक गौड़, मसूरी पब्लिक के प्रिंसिपल मुकेश लाल, कैप्टन विजय खत्री, प्रेम सुदेश गुरुंग, रोहित आदि उपस्थित रहे।
नितिन और रंजीत को रेड कार्ड
खेल के बीच में ही मसूरी पब्लिक स्कूल के नितिनपंवार और दून वैली के रंजीत को गलत खेलने पर रेड कार्ड दिखाया गया।
सेमीफाइनल में इनकी जंग
एशियन स्कूल बनाम दून वैली पब्लिक स्कूल
कारमन स्कूल डालनवाला बनाम कारमन स्कूल प्रेमनगर