फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी और अल्मोड़ा के बीच होगा फाइनल

Wed, 04 Feb 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में गोपेश्वर के पुलिस मैदान में चल रही राज्य आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता में बुधवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए, जिसमें स्पोर्ट्स हास्टल हल्द्वानी और अल्मोड़ा ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा। बुधवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले अंतिम दौर तक रोमांचक रहे। पहला मैच दोपहर स्पोर्ट्स हास्टल हल्द्वानी और स्पोर्ट्स हास्टल देहरादून के बीच खेला गया।

हल्द्वानी के शुभम बोहरा ने 65वें मिनट में गोल दागा और स्पोर्ट्स हास्टल देहरादून 1-0 से पराजित हुआ। मैच में हल्द्वानी के शुभम और सोहन तथा देहरादून के सूरज को पीला कार्ड दिखाया गया। दूसरा मैच दोपहर दो बजे से शुरू हुआ। इसमें अल्मोड़ा के मयंक ने गोल कर चमोली की टीम को हराकर अपनी टीम को जीत दिलाई। चमोली के वीरेंद्र बिष्ट को पीला कार्ड दिखाया गया। पहले मैच में देहरादून के राकेश रावत और दूसरे मैच में चमोली के विपिन बिष्ट मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स हास्टल हल्द्वानी और अल्मोड़ा के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मौके पर मैच कमिश्नर मुइनुद्दीन खान, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगाईं, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष बदरी भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, तनवीर अहमद, सुनील कुमार, मनोज रावत, नवीन कुंवर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें