फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के जरिए फुटबॉल में लगेंगे चार चांद

Tue, 22 Sep 2015 04:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल स्तर पर फुटबॉल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिभा खोज और प्रोत्साहन अभियान चलेगा। इसके लिए उत्तराखंड फुटबाल रेफरी एसोसिएशन के सचिव वीएस रावत को स्टेट को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है।
विज्ञापन


वीएस रावत ने बताया कि ऑल इंडिया फुटबॉल फैडरेशन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के बीच तीन साल का एमओयू हुआ है। इसके मुताबिक स्कूल स्तर पर फुटबॉल को प्रोत्साहित करने के प्रयास होंगे। उन्होंने बताया कि देशभर के 29 राज्यों में यह प्रतियोगिता होगी।

इसके लिए बागेश्वर में कमल शाह जगाती, पौड़ी गढ़वाल में सुरेंद्र सिंह रावत, नैनीताल में महेश बिष्ट, हरिद्वार में दिलीप दास और देहरादून में सुरेंद्र पयाल को समन्वयक बनाया गया है।
विज्ञापन


सभी समन्वयक जिले में स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित कराएंगे। इसके बाद जिले की टीम चुनी जाएगी। यह टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राज्य की टीम चुनी जाएगी, जो राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें