फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल फीवर: दून पर छाया इन फुटबालरों का जादू

Sun, 15 Jun 2014 01:36 AM IST
अंशुल डांगी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
फुटबाल वर्ल्ड कप शुरू होते ही दून भी फुटबाल फीवर की गिरफ्त में आ गया है। मैदान ही नहीं बाहर भी फुटबाल की ही चर्चा है। हर कोई अपनी पसंद की टीम पर दांव लगा रहा है।
विज्ञापन


युवा अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखने को उत्सुक हैं। युवा ही नहीं बुजुर्ग भी रात-रात भर बैठकर टीवी पर मैच का आनंद ले रहे हैं।

हाल यह है कि लाइव मैच देखने के बाद लोग हाइलाइट्स को भी नहीं छोड़ रहे। फुटबाल के गढ़ रहे देहरादून के फुटबाल प्रेमियों का कहना है कि रात हो या दिन मैच तो देखना ही है।

नेमार, मैसी पर ख‌िलाड़ी भी फ‌िदा

ब्राजील की टीम की खेल शैली सबसे शानदार है, नेमार मेरा फेवरेट है। मैच रात में हो रहे हैं, लेकिन हम एक मिनट भी नहीं छोड़ रहे।
-वीएस रावत, फुटबाल रेफरी
बचपन से मेराडोना मेरा पसंदीदा खिलाड़ी रहा है और स्पेन पसंदीदा टीम। रात हो या दिन मैच तो मुझे हर हाल में देखना है।
-अनीता रावत, अंतरराष्ट्रीय फुटबालर

रात में मैच देखने पर डांट भी पड़ती है, लेकिन फिर भी छुपकर देखते हैं। मैसी मेरा पसंदीदा खिलाड़ी है और अर्जेंटीना इस बार विश्व कप जीतेगा।
-ममता, खिलाड़ी
मेरी पसंदीदा टीम स्पेन है, लेकिन घर वाले रात के समय मैच देखने से मना करते हैं। फिर भी छुपकर देखते हैं नहीं तो रिपीट टेलीकास्ट या नेट पर मैच देखती हूं।
-मैनाज जैदी, खिलाड़ी
विज्ञापन

क्रिस्टियानो के चाहने वाले भी कम नहीं

फुटबाल मुझे पसंद है, लेकिन मैं महत्वपूर्ण मैच देखना ही पसंद करता हूं। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो मुझे पसंद हैं।
-चित्रांश, खिलाड़ी
मुझे फुटबाल भी बहुत पसंद है, जब भी मौका मिलता है देखता हूं। वर्ल्ड कप के अधितकर मैच में देखना चाहूंगा।
-रवींद्र पाल सिंह मेहता, बेसबाल कोच
क्रिस्टियानो रोनाल्डो मेरा फेवरेट खिलाड़ी हैं। देर रात मैच होने के कारण मैं सिर्फ पुर्तगाल का मैच ही देख पाऊंगी।
-मोनिका बिष्ट, फुटबाल कोच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें