फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड अंडर-16 खेलेगी अपना पहला मैच

Sat, 17 May 2014 05:06 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का 12वां जोन बनने के बाद पहली बार इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए उत्तराखंड की अंडर-16 टीम शुक्रवार की दोपहर मुरादाबाद के लिए जा चुकी है।
विज्ञापन


शनिवार को टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलेगी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव पीसी वर्मा और सहसचिव कुमार थापा ने टीम को शुभकामनाएं दी।

कुमार थापा ने बताया कि उत्तराखंड गोल्ड कप के कारण प्रतियोगिता को मेरठ जोन को दिया गया था। टीम में प्रदेश के चारों जोन से चुनकर खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह टीम पहला मैच खेलेगी, जबकि रविवार को दूसरा मैच होगा। टीम को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज के क्रिकेट कोच पवन पाल को बनाया गया है।

ये है टीम
चंदन पटवाल, अमित भंडारी, दिनेश पंवार, जगमोहन नगरकोटी, सागर सिंह रावत- नैनीताल
संयम अरोड़ा, राहुल कुमार, अमन नेगी, सौरभ उपाध्याय, अखिल सिंह रावत- देहरादून
अदनान अली, आरव शर्मा, मुजीब हैदर- हरिद्वार
शहदाब, शुभम सिंह बुटोला- पौड़ी

आरक्षित
सात्विक शर्मा, अभिषेक गुप्ता-हरिद्वार, ऋषांक गुलेरी, विविध बसनेल- देहरादून, आशुतोष- नैनीताल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें