जिले से स्पैट के फाइनल राउंड के लिए 38 विद्यार्थियों को चुना गया है।
इनमें पंचकूला के मानव मंगल स्कूल, द गुरुकुल स्कूल, एथलेटिक्स नर्सरी, गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर सात सकेतड़ी गवर्नमेंट स्कूल और भवन विद्यालय के विद्यार्थी शामिल है।
जिला खेल अधिकारी डीके राणा ने बताया कि स्पैट का फाइनल राउंड चार फरवरी को कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में कराया जाएगा।
इस राउंड में पांच जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र) के विभिन्न प्राइवेट और सरकारी स्कूलों से स्पैट के फाइनल राउंड के लिए चुने गए विद्यार्थी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि फाइनल राउंड में पास होने वाले विद्यार्थियों में 14 साल तक 1500 रुपये और 14-19 आयवुर्ग तक दो हजार रुपये की स्कालरशीप दी जाएगी। पिछले साल फाइनल राउंड में पंचकूला से 23 खिलाड़ियों का चयन किया गया था।