फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कपः फुटबॉल फीवर में जमकर तपा दून

Mon, 14 Jul 2014 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी और अर्जेंटीना के बीच वर्ल्ड कप फुटबॉल के फाइनल मैच का फीवर देहरादूनवासियों पर भी चढ़ा रहा।
विज्ञापन


निपटाकर टीवी पर चिपक गए सब
युवाओं ने सामूहिक तौर पर दोस्तों के यहां मैच देखने की प्लानिंग की तो फुटबॉल के शौकीन परिवार रात का खाना जल्दी निपटाकर टीवी पर चिपक गए थे।

हालांकि, विजेता के सवाल पर लोगों में 50-50 का रुझान दिखा। कुछ को जर्मनी में उलटफेर करने की आस थी तो कुछ मानते थे कि अर्जेंटीना ही वर्ल्ड कप ले जाएगा।

एमडीडीए डालनवाला निवासी अंकित बडोनी, राहुल रावत, रवि जोशी और गौरव उनियाल दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि वे सब रात बंजारावाला में रहने वाले दोस्त गौरव असवाल के घर पर रुके और वहीं फाइनल देखा।

मैच का लुत्फ फीका न रहे, इसके लिए सबने कांट्रिब्यूशन कर पहले ही कोल्ड ड्रिंक्स और स्नैक्स का इंतजाम किया। अजबपुर कला निवासी रीतेश रावत बताते हैं कि उनकी पापा से शर्त लगी थी।
विज्ञापन


पापा जर्मनी को सपोर्टर कर रहे थे, जबकि रीतेश अर्जेंटीना को। बताया कि घर पर ही मैच का आनंद उठाया। डांस टीचर अभिनव भट्टाचार्य बताते हैं कि उन्होंने मैसी के लिए मैच देखा।

उधर, दून वासियों में दिनभर फुटबॉल फाइनल पर चर्चा का बाजार गर्म रहा। चाय के खोमचों से लेकर पान के खोखों और हाईप्रोफाइल रेस्टोरेंटों में मुकाबले की समीक्षा होती रही।
विज्ञापन


लगेगा करोड़ों का सट्टा
फाइनल मैच में दून में करोड़ों का सट्टा लगा। सूत्रों के अनुसार, शहर के कई बुकी इसके लिए कई दिन पहले से टेबल तैयार कर रहे थे।

लाइन मिलने के बाद रेट तय किया गया। सूत्रों ने यह भी बताया कि पुलिस इस पर कड़ी नजर रखे हुए थी। जबकि एलआईयू टीम भी शहर के हर होटल और धर्मशाला पर निगाह रख रही थी।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-manmeetr@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946711 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें