फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरिया को हराने में नाकाम रहा रूस, मैच हुआ ड्रॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
मजबूत मानी जा रही रूस की टीम एशियाई चुनौती कोरिया से पार नहीं पा सकी और उसे वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में ड्रॉ पर से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि मैच की बराबरी के लिए रूसी टीम के गोलकीपर इगोर केनफिव ज्यादा जिम्मेदार हैं जिन्होंने आसानी से कोरियाई गोल को अपने गोलपोस्ट में जाने दिया था।

वर्ल्ड कप के ग्रुप-एच का यह मुकाबला 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ। पहले हाफ तक दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही। मैच का पहला गोल कोरिया की ओर से दूसरे हाफ में 68वें मिनट में हुआ। यह गोल स्थानापन्न खिलाड़ी ली कुने हो ने दागा।
विज्ञापन

6 मिनट बाद ‌ही दागा बराबरी का गोल

ली कुने हो ने 35 यार्ड की दूरी से निशाना साधा लेकिन रूसी गोलकीपर इसे रोक पाने में नाकाम रहा और कोरिया को 1-0 की बढ़त हासिल हो गई। हो के शॉट को रोकने के लिए इगोर ने प्रयास किया लेकिन बॉल हाथ पर आने के बजाए कंधे से टकराती हुई गोलपोस्ट के अंदर चली गई।

हालांकि इस गोल के बाद रूस ने अपने आक्रमण तेज कर ‌दिए और महज 6 मिनट बाद 74वें मिनट में बराबरी का गोल कर दिया।

रूस का अगला मुकाबला रविवार को बेल्जियम से है, जबकि कोरिया को भी इसी दिन अल्जीरिया से खेलना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें