फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA फाइनलः नहीं देख पाए मैच तो पढ़ लें ये LIVE कॉमेंट्री

Mon, 14 Jul 2014 10:45 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में निर्धारित 90 मिनट तक अर्जेंटीना और जर्मनी गोल कर पाने में नाकाम रहीं। और मैच अतिरिक्त समय में खींच गया जिसमें जर्मनी ने बाजी मार ली।
विज्ञापन


खिताबी जंग के खास-खास पल
परिणाम- जर्मनी 1-0 अर्जेंटीना।
122वां मिनटः फाइनल सिटी बजी और जर्मनी बन गया वर्ल्ड चैंपियन। जर्मनी चौथी बार वर्ल्ड चैंपियन बना है। साथ ही उसने दूसरी बार अर्जेंटीना को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
121वें मिनट में अर्जेंटीना के पास बराबरी का मौका, मेस्सी ने लिया फ्री किक लेकिन गेंद गोलपोस्ट से बाहर चली गई।
112वें मिनट में शानदार प्रयास के दम पर गोएत्जी ने शानदार प्रयास किया और गोलकीपर को छकाते हुए गोल दागा।
100वें मिनट में जर्मनी का अर्जेंटीना पर हमला जारी। कोई गोल नहीं।
93वें मिनट में अर्जेंटीना ने पहला चांस लिया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट के ऊपर से चली गई।
91वें मिनट जर्मनी ने मैदान के मध्य क्षेत्र से गेंद को किक किया।

अर्जेंटीना से ज्यादा प्रयास जर्मनी ने किए

खिताबी जंग के हर खास पल की जानकारी

दूसरा हाफ
अर्जेंटीना से ज्यादा आक्रमण जर्मनी ने किए। जर्मनी ने गोलपोस्ट पर 4 प्रयास किए जबकि अर्जेंटीना एक प्रयास ही कर सका।
87वें मिनट में जर्मनी ने मिरास्लोव क्लोस को मैदान से बाहर भेजा।
80वें मिनट में जर्मनी को मिला कॉर्नर। शानदार प्रयास पर मौका गंवाया।
78वें मिनट में हिगुएन की जगह पर अर्जेंटीना ने भेजा रोड्रिगो पालासियो को।
65वें मिनट में अर्जेंटीना के सर्जेई एग्वीरो को पीला कार्ड।
63वें मिनट में अर्जेंटीना के जेवियर मास्करेन्हो को पीला कार्ड।
61वें मिनट में जर्मनी के ओजिल साथी खिलाड़ी के बढ़िया पास को लेने में नाकाम रहे और गोलपोस्ट की ओर प्रयास का मौका गंवाया।
52वें मिनट में जर्मनी का प्रयास तेज।
47वें मिनट में जर्मनी ने आते ही आक्रमण किया। पर गोल करने में नाकाम।
46वां मिनटः दूसरा हाफ शुरू होने से पहले अर्जेंटीना ने लेवेजी को वापस बुलाया और सर्जेई एग्वीरो को मैदान पर भेजा।

गोलरहित रहा पहला हाफ

पहला हाफ खत्म- दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही।
40वें मिनट में जर्मन गोलकीपर ने मेस्सी के आक्रमण का शानदार बचाव।
34वें मिनट में जर्मनी के बेनेडिस्क होवडेज को भी पीला कार्ड।
30वें मिनट में अर्जेंटीना की ओर से गोल पर रेफरी ने ऑफसाइड करार दिया।
29वें मिनट में जर्मन बेस्टन श्वेनस्‍टेगर को मिला पीला कार्ड।
25 मिनट के खेल में अर्जेंटीना ने 3 शॉट लगाए, जबकि जर्मनी एक शॉट ही लगा सका।
21वें मिनट में अर्जेंटीना ने फ्री किक से गोल का मौका गंवाया।
11वें मिनट में लिवेजी ने जर्मन साथी को गेंद देने में नाकाम रहे।
8वें मिनट में जर्मन डिफेंस को भेद कर D में पहुंचे मेस्सी।
7वें मिनटः सर्जेंई रोमेरो ने थामस मूलर से छिनी गेंद।
3रा मिनटः जर्मनी को मिला फ्री किक। शानदार प्रयास लेकिन मौका गंवाया।

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में जर्मनी और अर्जेंटीना दोनों ही टीमें तीसरी बार आमने-सामने हैं। दोनों ही एक-दूसरे को एक-एक बार फाइनल में हरा चुकी हैं।

खिताबी मुकाबले में सबकी नजर सुपर स्टार और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेस्सी पर टिकी है। साथ ही जर्मनी के मिरास्लोव क्लोस और थामस मूलर पर भी बड़ा दांव है।

नमस्‍कार, वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में सभी का स्वागत है। अर्जेंटीना और जर्मनी के बीच कांटे का मुकाबला रात 12:30 से शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन भी थे दर्शकदीर्घा में

खिताबी मुकाबला शुरू होने से पहले रंगारंग अंदाज में समापन समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में विश्च विख्यात डांसर और गायिका शकीरा ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

यह लगातार तीसरा मौका है जब शकीरा ने वर्ल्ड कप में अपने अभिनय से दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर किया। ब्राजील की पारंपरिक नृत्य सांबा से शुरू हुए इस समापन समारोह में शकीरा ने इस खास अयोजन के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए ला ला ला से माराकाना स्टेडियम में चार चांद लगाया।

शकीरा कार्यक्रम के अंत में अपने बच्चे को गोद में लेकर झूमती हुई भी देखी गईं। शकीरा के अलावा अन्य दिग्गजों ने भी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी जिसमें सांबा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

जर्मनी और अर्जेंटीना के बीच फाइनल मैच का लुत्फ उठाने भारत से भी कई दिग्गज ब्राजील पहुंचे जिसमें बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें