फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के 5 ऐसे रिकॉर्ड जिसे पढ़कर हैरान हो जाएंगे आप!

विज्ञापन
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप 2014 में अब तक प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले हो चुके हैं और शुक्रवार से अंतिम आठ के मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट को वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जा रहा है और ऐसा मानने के पीछे कई कारण भी हैं।

चाहे बात वर्ल्ड कप में गोलों की संख्या की हो या फिर खिलाड़ियों के नामों की लंबाई की। इस वर्ल्ड कप में कई अनूठे कीर्तिमानों को बनते और टूटते हुए देखा जा रहा है। हम ऐसे ही 5 अनूठे रिकॉर्ड आपके लिए लेकर आए हैं।

सोशल मीडिया पर सबसे ज्‍यादा चर्चित

फीफा वर्ल्ड कप 2014 ने सोशल मीडिया पर चर्चित रहने के नए कीर्तिमान बनाए हैं।

इसमें उल्लेखनीय रहा मेजबान ब्राजील और चिली के बीच हुआ प्री-क्वॉर्टर फाइनल मुकाबला।

इस मुकाबले को लेकर रिकॉर्ड एक करोड़ 64 लाख ट्वीट किए गए जिनमें से 3,88,985 ट्वीट चिली के आखिरी पेनल्टी चूकने पर हुए। बाद में इस मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ जिसमें ब्राजील को जीत मिली और क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया।

सर्वाधिक गोल

गोल करने के मामले में इस वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों ने पिछले सभी कीर्तिमान तोड़ दिए हैं।

इस पूरे वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ सिक्सटीन यानी अंतिम 16 के मुकाबले खत्म होने तक कुल 154 गोल हो चुके हैं।

साल 2010 में हुए वर्ल्ड कप के कुल गोलों की संख्या को ये अभी ही पार कर चुका है।

सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

कोलंबिया के गोलकीपर फैरिड मोनड्रैगन ने 43 साल की उम्र में वर्ल्ड कप में खेलकर ये खिताब अपने नाम कर लिया।

इससे पहले वर्ल्ड कप में भाग लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का तमगा कैमरून के रोजर मिला के पास था जो साल 1994 के वर्ल्ड कप में खेले थे।

सबसे लंबा सरनेम

ये अनूठा रिकॉर्ड बनाया है ग्रीस के खिलाड़ी 'सोकराटिस पापास्ताथोपोलुस' ने जिन्होंने कोस्टा रिका के खिलाफ गोलकर ये खिताब भी अपने नाम कर लिया।

वह वर्ल्ड कप के इतिहास में गोल करने वाले सबसे लंबे उपनाम वाले खिलाड़ी हैं।

वैसे सबसे छोटे सरनेम का खिताब ब्राजील के स्ट्राइकर 'जो' के नाम है।
विज्ञापन

अफ्रीका का टॉप स्कोरर

अफ्रीकी 'मेस्‍सी' के नाम से मशहूर असामोह ग्यान ने इस वर्ल्ड कप में अपने वर्ल्ड कप करियर का छठा गोल कर एक अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

ग्यान अब वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं, उनसे पहले ये रिकॉर्ड वर्ल्ड कप में 5 गोल करने वाले कैमरून के रोजर मिला के नाम था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें