फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुआरेज के दांत से काटने पर लगा 'सट्टा', कई की हुई कमाई

Fri, 27 Jun 2014 10:42 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज मैदान पर अपने शानदार खेल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन फुटबॉल मैचों के दौरान वह मैदान गलत व्यवहार और विपक्षी खिलाड़ियों को काटने के लिए भी कुख्यात हैं।
विज्ञापन


वह जितने ही अच्छे फुटबॉलर हैं उतना ही बुरा उनका व्यवहार है। उनका घटिया व्यवहार वर्ल्ड कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मैच के दौरान भी दिखा। उनकी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही थी और नॉकआउट दौर में भी प्रवेश कर चुकी थी बावजूद इसके उनकी एक हरकत ने टीम को शर्मसार कर दिया।

वर्ल्ड कप के ग्रुप-डी के अपने अंतिम लीग मुकाबले में इटली के खिलाफ मैच के दौरान सुआरेज पर विपक्षी खिलाड़ी जॉर्जियो शिलीनी को दांत से काटने का आरोप लगा है। उरुग्वे ने यह मैच 1-0 से जीता था।
विज्ञापन

167 सट्टेबाजों ने दांत से काटने पर लगाया था सट्टा

भले ही इटैलियन खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगने के बाद लुइस सुआरेज संकट में घिर गए हों और हर ओर उनकी आलोचना हो रही हो, लेकिन उनके इस व्यवहार से कई प्रशंसकों को काफी फायदा हुआ है।

हुआ यूं कि 'सीरियल कटखने' की छवि बनाने वाले सुआरेज वर्ल्ड कप में किसी खिलाड़ी को दांत से काटेंगे या नहीं, इस पर फुटबॉल के 167 दीवानों ने सट्टा ही लगा दिया।

इनमें से एक नार्वे के थॉमस सेवरसन को काफी फायदा हुआ। इस सट्टेबाजी से उन्हें 540 पाउंड यानी 55187 रुपए की कमाई हो गई। उन्होंने दांत से काटने की शर्त 175-1 से जीत ली।

गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर खर्च करेंगे अपनी कमाई

उरुग्वे ने इस मैच में इटली को 1-0 से हरा दिया था, लेकिन जुआ खेलने वाली एक ऑनलाइन वेबसाइट पर इस बात पर दांव खेला गया कि सुआरेज इस वर्ल्ड कप में किसी खिलाड़ी को दांत से काटेंगे या नहीं।

इस सट्टेबाजी के खेल में थॉमस सेरवसन ही अकेले नहीं थे, उनके साथ-साथ 167 और सट्टेबाजों ने भी दांव लगाया। एक सट्टेबाज को तो 2 हजार से ज्यादा पाउंड्स (2,04,396 रुपए) की कमाई हुई।

सट्टेबाजी में जीतने के बाद सेवरसन ने कहा, "मेरे जगने से पहले ही यह हो चुका था। मैं उस सोया हुआ था। मैंने कई बार उस रिप्ले देखा। यह बहुत अच्छा था। मेरे लिए यह बड़ी सफलता है। मैं इससे काफी खुश हूं।" उन्होंने बताया कि इस कमाई का जश्न वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मनाएंगे। शनिवार को गर्लफ्रेंड का जन्मदिन है और इस पैसे से उनके लिए शानदार गिफ्ट खरीदेंगे।
विज्ञापन

मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं सुआरेज

27 साल के लुइस सुआरेज दांत से काटने का आरोप लगते रहे हैं। इटैलियन खिलाड़ी जॉर्जियो शिलीनी को काटने से 14 महीने पहले भी सुआरेज ऐसी हरकत कर चुके हैं और इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी। किएलीनी ने मैच रेफरी मार्को रोड्रिगेज की ओर भागकर उन्हें कंधे पर काटे जाने का निशान दिखाया था लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

अप्रैल, 2013 में प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान ब्रायनस्लेव इवानोविच को दांत से काटने पर लिवरपुल के सुआरेज पर 10 मैचों की पाबंदी लगाई गई थी। इससे पहले 2010 में विपक्षी खिलाड़ी को काटने के आरोप पर उन पर 7 मैचों की पाबंदी लगी थी।

अगर इस बार भी सुआरेज दोषी पाए गए तो उन पर 24 मैचों या फिर 2 साल की पाबंदी लग सकती है। वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे लंबी पाबंदी 8 मैचों की है, जो 1994 में स्पेन के खिलाड़ी लुइस एनरीक की नाक तोड़ने के लिए इटली के मार्रो तासोटी पर लगी थी। 2006 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में मार्को मतरात्जी को सिर से टक्कर मारने के चलते फ्रांस के सुपर स्टार फुटबॉलर जिनेदिन जिदान पर 3 मैचों की पाबंदी लगी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें