फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरे फंसे पूर्व कप्तान शाकिब, 6 महीने और IPL खेलने पर बैन

Mon, 07 Jul 2014 05:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने देश के क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ बगावती तेवर दिखने वाले बांग्लादेश के पूर्व टेस्ट कप्तान शाकिब अल हसन पर 6 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आज मंगलवार को ढाका में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में दुनिया के शीर्ष 3 आलराउंडरों में शुमार शाकिब पर 6 महीने के प्रतिबंध के अलावा अगले साल 2015 के अंत तक विदेशी धरती पर होने वाले किसी भी टूर्नामेंट के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने पर भी रोक लगा दी है।

इस तरह से शाकिब अब अगले साल आईपीएल-8 में भी भाग नहीं ले सकेंगे। वह आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हैं। उनकी टीम ने इस बार का आईपीएल खिताब जीता था। आईपीएल के अलावा चैंपियंस लीग में भी नहीं खेल सकेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड के आदेश पर शाकिब की धमकी

शाकिब इस समय वनडे क्रिकेट में दुनिया में दूसरे नंबर के आलराउंडर हैं जबकि टेस्ट में तीसरे नंबर के सर्वश्रेष्‍ठ आलराउंडर हैं।

उन्होंने टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलने से छोड़ने की धमकी उस समय दी जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इस साल कैरेबियाई प्रीमियर लीग में अपनी भागीदारी को छोटा करने और लीग को बीच में ही छोड़कर ट्रेनिंग के लिए स्वदेश आने को कहा था।

कैरेबियाई प्रीमियर लीग का दूसरा संस्करण 11 जुलाई से 16 अगस्त तक खेला जाना है। और शाकिब इस लीग में बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए खेलते हैं। हालांक‌ि बांग्लादेश बोर्ड ने इस बीच खिलाड़ियों के लिए एक कैंप का आयोजन किया है और शाकिब को एक अगस्त को लीग छोड़कर कैंप में शामिल होने को कहा गया।

CPL के लिए नहीं ली थी NOC

पूर्व टेस्ट कप्तान शाकिब अल हसन को कई अनुशासनात्मक मामलों का निपटारा करते हुए यह सजा सुनाई गई है।

शाकिब अपने बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लिए बगैर ही कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) खेलने वेस्ट इंडीज चले गए थे। बोर्ड ने उन्हें बांग्लादेश लौटने और कैंप में शामिल होने का आदेश दिया था।

बोर्ड से वापसी का आदेश मिलने पर पहले उन्होंने संन्यास लेने की धमकी दी, लेकिन बाद में वह इससे पलट गए और ऐसी किसी भी धमकी से इनकार किया। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि कैरेबियाई प्रीमियर लीग के लिए भाग लेने से पूर्व एनओसी हासिल करने में कुछ गफलत हो गई थी।
विज्ञापन

शाकिब के व्यवहार से नाराज था बोर्ड

शाकिब अल हसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने की धमकी पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कड़ी आलोचना की और इसे एक बुरा उदाहरण बताया।

साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में ड्रेसिंग रूम छोड़ने के दौरान प्रोटोकॉल तोड़ने पर निराशा जताई थी। उस दौरान उन्होंने स्टेडियम के सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी को छेड़ने वाले प्रशंसक की धुनाई भी की थी।

हालांकि ऐसा नहीं है कि यह प्रतिबंध पहली बार उन पर लगा है। शाकिब को फरवरी में एक मैच के दौरान टीवी पर अपमानजनक इशारा करने के कारण तीन मैचों का बैन लगा दिया गया। साथ ही जुर्माना लगा दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें