फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम और दून हॉक्स ने जीती हॉकी लीग

Sat, 31 May 2014 09:37 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में हो रही सिक्स-ए-साइड दून सुपर हॉकी लीग का खिताब बालिका वर्ग में स्टेडियम और बालक वर्ग में दून हॉक्स ने अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


एमकेपी इंटर कालेज बालिका और ओकग्रोव स्कूल बालक वर्ग में तीसरे स्थान पर रहे। स्टेडियम की ममता नेगी और दून हॉक्स के रोहित को सर्वश्रेष्ठ स्कोरर चुना गया।

पवेलियन ग्राउंड में शुक्रवार शाम 7 बजे बालिका वर्ग का फाइनल स्टेडियम और आईडीपीएल-ए के बीच खेला गया। मैच के 8वें मिनट में शिखा, 12वें मिनट में मिले पेनाल्टी स्ट्रोक को ममता ने गोल में बदलकर स्टेडियम को 2-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन


13वें मिनट में शिखा ने स्टेडियम के लिए तीसरा गोल दागा। आईडीपीएल की शिवानी ने 14वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-3 कर दिया। पहले हाफ में स्टेडियम 3-1 से आगे रही। सुषमा ने 28वें मिनट में गोल कर स्टेडियम को 4-1 से आगे कर दिया।

आईडीपीएल ने वापसी की कोशिश की और शिवानी ने 31वें मिनट में दूसरा और जूही ने 39वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-4 कर दिया, लेकिन स्टेडियम ने 4-3 खिताब पर कब्जा करने में सफलता प्राप्त की।

बालक वर्ग में दून हॉक्स ने रोहित के 16वें मिनट में किए मैच के एकमात्र गोल की बदौलत गुरु नानक बालक इंटर कालेज को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं हार्ड लाइन मैच के बालिका वर्ग में एमकेपी इंटर कालेज ने वेल्हम गर्ल्स-ए को 4-1 से हराया।

एमकेपी की पूजा ने 3, ममता ने 1 गोल किया, वेल्हम के लिए श्रुति ने 1 गोल किया। बालक वर्ग में ओकग्रोव स्कूल मसूरी ने स्टेडियम को 3-2 से हराया। ओकग्रेाव स्कूल के आदिल, शोहेब व दीपक ने 1-1 गोल किया, स्टेडियम के रोहित ने 2 गोल दागे।
विज्ञापन


समापन समारोह में उपनिदेशक खेल अजय अग्रवाल ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। यहां जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की, रवींद्र रावत, नरगिस, कामिनी धीमान, अमित, महेंद्र, नवीन आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें