फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में कुलदीप व रेखा ने सबको पीछे छोड़ा

Sun, 22 Nov 2015 06:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी में जिला युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। 100 मीटर दौड़ में कुलदीप और रेखा सबसे तेज भागे।
विज्ञापन


राइंका बौन में आयोजित ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता में सिंगोट प्रथम, पाव द्वितीय एवं बालिका वर्ग में बौन प्रथम तथा पंजियाला द्वितीय रहा। बालिका वर्ग रस्साकसी में बौन प्रथम, पंजियाल द्वितीय तथा बालक वर्ग में जुगुल्डी प्रथम, चिणाखोली द्वितीय रहा।

मुर्गाझपट बालक व बालिका वर्ग में कुंसी व सिंगोट जीते। कबड्डी बालक वर्ग में सिंगोट तथा बालिका वर्ग में बौन जीता। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ कुलदीप, रोहित ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रेखा पडियार व सरिता रावत ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


लंबी कूद बालक एवं बालिका वर्ग में आशीष व रेखा पडियार ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य मनमोहन भट्ट ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, युवा समिति के अध्यक्ष शरत रावत, सचिव पुष्पेंद्र कैंतुरा, नरेश राणा, वसुंधरा आदि मौजूद थे।

उधर, राइंका मनेरी में वालीबाल बालक वर्ग में मनेरी विजेता व कोटियाल उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में मनेरी प्रथम व लदाड़ी द्वितीय रहा। खो-खो बालक वर्ग में मनेरी प्रथम, कोटियाल गांव द्वितीय रहा। बालिका वर्ग में कोटियाल गांव प्रथम व मुस्टिकसौड़ की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रधान संजीता रावत ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज कुमार, प्रधानाचार्य राजेंद्र पश्चिमी, शूरवीर मार्तोलिया, गजेंद्र सिंह, सुनील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें