फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं रैंकिंग की खिलाड़ी 12वीं बार फाइनल में पहुंची

Mon, 14 Apr 2014 12:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने से कहीं अधिक ऊंची रैंक वाली आयरलैंड की मेडेलिन पैरी को हराकर भारत की दीपिका पल्लिकल टेक्सास ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


दीपिका अपने करियर के अब तक के सबसे बड़े फाइनल मुकाबले में पहुंची हैं। खास बात यह है कि 12वीं नंबर की दीपिका करियर में 12वीं बार खिताबी जंग में शामिल हुई हैं।

ह्यूस्टन (अमेरिका) में 22 वर्षीय और दुनिया की 12वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी दीपिका ने 75 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में आठवीं रैंकिंग वाली खिलाड़ी पैरी को 11-7, 11-13, 13-11, 10-12, 11-4 से हराकर महिला वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर आसान नहीं होगी ‌खिताबी जंग की भिड़ंत

खिताब के लिए दीपिका की भिड़ंत अब मिस्र की नूर एल शेरबिनी से होगी जिन्होंने पिछले महीने वर्ल्ड चैंपियनशिप में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी निकोल डेविड को हराकर चैंपियनशिप में सबसे युवा रनर अप बनने की उपलब्धि हासिल की थी।

मैच के बाद पल्लीकल ने कहा, "यह मैच भी बेहद मुश्किल रहा जहां मुझे कड़ी चुनौतियों से गुजरना पड़ा। मैं जानती थी कि वह कठिन चुनौती पेश करेगी और अंतिम समय में अच्छा खेलेगी। हालांकि मैंने अपनी रणनीति को सही से अमल में लाया और उसे हर अंक के लिए मजबूर कर दिया।"

दीपिका अगर यह खिताब जीत लेती हैं तो 50 हजार डॉलर (लगभग 30 लाख 50 हजार रुपए) इनामी ‌राशि की विजेता बनेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें