फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI के अनोखे 'फरमान' से धोनी को मिला 'सुरक्षा कवच'

Tue, 11 Mar 2014 05:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान बांग्लादेश को दूसरे ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मंगलवार को 45 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है।
विज्ञापन


काक्स बाजार में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने मेजबान बांग्लादेश को 20 ओवरों में नौ विकेट पर सिर्फ 65 रन पर रोक दिया। मेजबान टीम की चार खिलाड़ी रन आउट हुईं। भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी और पूनम यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। बांग्लादेश की ओर से फरजाना हक ने सर्वाधिक 18 रन बनाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 12.3 ओवरों में दो विकेट पर 66 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। भारत की ओर से ओपनर माधुरी मेहता ने सर्वाधिक 30 गेंदों में तीन चौकों के साथ 23 रन बनाए। शिखा पांडे ने 16 रन बनाए जबकि हरमनप्रीत कौर दो और झूलन गोस्वामी 18 रन पर नाबाद रही।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका दौरे से काफी कुछ सीखा

अपनी बेहतरीन बल्‍लेबाजी के दम पर टीम इंडिया में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुके शिखर धवन पिछले कुछ समय से आलोचना का सामना कर रहे हैं।

बावजूद इसके बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका में खराब प्रदर्शन ने उन्हें एक परिपक्व खिलाड़ी बनने में मदद की है। वह दक्षिण अफ्रीकी सीरीज में चार पारियों में महज 76 रन बना पाए लेकिन इसके ठीक बाद न्यूजीलैंड में अपने प्रदर्शन में उन्होंने काफी सुधार किया और चार पारियों में 215 रन बनाए।

28 साल के बल्‍लेबाज धवन को भले ही विदेशी सरजमीं पर अपने लचर प्रदर्शन के लिए आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा लेकिन खुद ओपनिंग बल्लेबाज मानते हैं कि इस स्थिति ने उन्हें बेहतर खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "दक्षिण अफ्रीका में ज्यादा रन नहीं बना सका। लेकिन इसके बाद मैंने अपने खेल की समीक्षा की। एक ओपनर की तरह मैंने इस पर ध्यान दिया कि मुझे किस तरह के शॉट्स खेलने चाहिए या नहीं।"

लंबे समय से धोनी ने साध रखी है चुप्पी

पिछले कुछ समय से खराब प्रदर्शन के कारण आलोचनाओं से घिरी टीम इंडिया ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने शुक्रवार को बांग्लादेश रवाना होगी।

भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 21 मार्च से करेगी। पैर में खिंचाव के कारण एशिया कप से बाहर रहे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में एक बार फिर टीम का कमान होगा। भारत एशिया कप के फाइनल में नहीं पहुंच सका था।

टीम इंडिया मुख्य राउंड से पहले दो अभ्यास मैच में 17 को श्रीलंका और 19 मार्च को इंग्लैंड से भिड़ेगी। सूत्रों की मानें तो आलोचनाओं में घिरे कप्तान धोनी और कोच डंकन फ्लेचर रवाना होने से पहले मीडिया से मुखातिब नहीं होंगे। धोनी आईपीएल में फिक्सिंग और टीम की लगातार हार पर लंबे समय से चुप्पा साधे हुए हैं।
विज्ञापन

एशिया कप से पहले भी मीडिया से नहीं मिली टीम

बीसीसीआई के जुड़े सूत्रों का कहना है क‌ि टीम इंडिया रवाना होने से पहले मीडिया से कोई बात नहीं करेगी। हालांकि ढाका पहुंचने के बाद टीम मीडिया से बात करेगी।

कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में 23 फरवरी को टीम इंडिया एशिया कप के लिए बांग्लादेश रवाना हुई थी तब भी टीम की कोई प्रेस कांफ्रेंस नहीं हुई थी।

लगातार हार से परेशान टीम इंडिया इन दिनों आलोचना का सामना कर रही है। इस साल भारत को महज दो मैच में ही जीत हासिल हुई है और वह भी बांग्लादेश तथा अफगानिस्तान जैसी कमजोर टीमों के खिलाफ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें