फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बहुरेंगे राष्ट्रीय खेल हॉकी के दिन

Tue, 01 Apr 2014 12:52 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में खेल सुविधाओं के लिए तरस रहे हॉकी खिलाड़ियों की मुराद जल्द पूरी होने वाली है।
विज्ञापन


दून में दो एक्सीलेंस सेंटर खुलने जा रहे हैं। खुशी की बात यह है कि उबड़-खाबड़ मैदानों में प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ी इन सेंटरों में एस्ट्रो टर्फ पर खेल सकेंगे।

केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
एक एक्सीलेंस सेंटर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खुलेगा तो दूसरा भारतीय ओलंपिक संघ खोलने जा रहा है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एस्ट्रो टर्फ के लिए केंद्र सरकार ने यूएसआईएस योजना के तहत मंजूरी भी दे दी है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने बताया कि एस्ट्रो टर्फ पर करीब सात करोड़ रुपए खर्च होंगे। केंद्र से जल्द ही बजट जारी हो जाएगा। एक साल में टर्फ तैयार होने के बाद एक्सीलेंस सेंटर खोला जाएगा।
 
उधर, भारतीय ओलंपिक महासंघ के सचिव राजीव मेहता ने भी हॉकी की दशा सुधारने की दिशा में कदम बढ़ाया है। राजीव मेहता ने कहा कि देहरादून में हॉकी का इतिहास बहुत पुराना है।

साई का एक्सीलेंस सेंटर खोलने की योजना
एमकेपी कॉलेज में पहले साई का ट्रेनिंग सेंटर था, जो बाद में बंद हो गया। इस कारण खिलाड़ियों को बाहर का रुख करना पड़ रहा है। अब देहरादून में साई का एक्सीलेंस सेंटर खोलने की योजना है।
विज्ञापन


इसके लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डीजी से वार्ता भी हो चुकी है। इसके लिए देहरादून में जगह देखी जा रही है। प्रदेश में हॉकी हॉस्टल खोलने की मांग भी रखी गई है।

इस संबंध में लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश सरकार के सामने प्रस्ताव रखा जाएगा। अनुमति मिलते ही सभी सेंटर खुल जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें