पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज बास्केटबॉल और वालीवॉल के लीग मुकाबले रविवार को पीयू गाउंड में खेले गए।
इंटर कॉलेज बास्केटबॉल (वुमेन) मुकाबलों में देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन,चंडीगढ़ ने मालवा सेंट्रल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, लुधियाना को 10-8 से हरा दिया।
अन्य लीग मुकाबलों में दसमेश गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन मुक्तसर ने डीडी जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन लुधियाना की टीम को 42-6 से, दसमेश गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन बादल ने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडीगढ़ को 32-08 से हरा दिया।
विजेता टीम से बजिंद्रर कौर ने 15 और प्रवीन कौर ने 13 अंक बनाए। वहीं हारने वाली टीम से शिबम ने 4 और तनजीन ने 4 अंक बटोरे।
वहीं इंटर कॉलेज वालीवॉल (मेन) के लीग मुकाबलों में डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग स्टडीज पीयू ने केनवे कॉलेज ऑफ एजुकेशन अबोहर को 2-0(25-5,25-11) से, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडीगढ़ ने जेडी कॉलेज ऑफ मुक्तसर की टीम को 2-0 (25-19, 25-14) से हरा दिया।