फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन चैंपियन बना देव समाज कॉलेज

Thu, 30 Jan 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देव समाज कॉलेज ऑफ एजूकेशन फॉर वुमन, चंडीगढ़ पीयू इंटर कॉलेज बैडमिंटन (वुमन) ने टीम चैंपियनशिप जीत ली।
विज्ञापन


गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजूकेशन चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। फाइनल मुकाबले में देव समाज कॉलेज ऑफ एजूकेशन फारॅ वुमन, चंडीगढ़  की टीम ने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजूकेशन चंडीगढ़ की टीम को 2-1 से हरा दिया।

फाइनल में नमृता ने पारुल को 21-8, 21-10 से, मेघना ने किटी बतरा को 21-4, 21-4 से हराया। डबल्स में पूनम और नमृता की जोड़ी ने मेघना और पारुल की जोड़ी को 21-11, 21-15 से हरा दिया।
विज्ञापन


वहीं, पीयू इंटर कॉलेज टेबल टेनिस (मेन) में डीएवी कॉलेज ऑफ एजूकेशन फाजिल्का (फिरोजपुर) चैंपियन बना। गुरु राम दास बीएड कॉलेज जलालाबाद (फिरोजपुर) रनर अप रहा।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन फाजिल्का (फिरोजपुर)की टीम ने गुरु राम दास बीएड कॉलेज जलालाबाद (फिरोजपुर) की टीम को 3-2 से हरा दिया।

इनमें संदीप ने विशाल को 11-4, 11-9, 11-8 से, राघव ने सुमित को 11-6, 11-4, 11-1 से, हरजिंदर सिंह ने अक्षय को 11-4, 11-2, 11-2 से, संदीप ने राघव को 11-5, 11-9, 11-9, 11-8 से, विशाल ने सुमित को 11-5, 11-4, 11-6 से हरा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें