पंजाब वारियर्स के संग 25 जनवरी को होने वाले पहले मुकाबले के लिए दिल्ली वेव राइडर्स की टीम मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंच गई।
इस टीम के कप्तान सरदारा सिंह हैं। यात्रा में थकान के कारण टीम ने मंगलवार को अभ्यास नहीं किया। टीम बुधवार को मोहाली के हाकी स्टेडियम में अभ्यास करेगी।
उधर, मोहाली में हाकी इंडिया लीग के दूसरे संस्करण के लिए हाकी प्रेमियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। मोहाली के हाकी स्टेडियम में मंगलवार को करीब सात सौ टिकटों की सेल हुई। पंजाब वरियर्स की टीम ने मंगलवार को भी अभ्यास किया।
धर्मवीर पहुंचे, इग्नेस आएंगे
पंजाब वरियर्स की टीम के संग धर्मवीर जुड़ गए हैं। धर्मवीर फारवर्ड पोजीशन पर खेलते हैं और इसीलिए वह टीम से जुड़े हैं। स्टार खिलाड़ी इग्नेस टर्की बुधवार को टीम के संग जुड़ जाएंगे।