फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग में दून के पांच खिलाड़ियों ने जीता सोना

Thu, 26 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देहरादून के पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में देहरादून की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में 20 से 22 नवंबर तक बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई थी। टीम मैनेजर जितेंद्र सिंह ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग में दून के अभिषेक कुमार, अंडर-16 में हिमांशु थापा, अंडर-18 में निकित, बालिकाओं के अंडर-18 वर्ग में अमिता सोलियाल और ज्योति राणा ने स्वर्ण पदक जीते।

राज्य टीम में चयन
अंडर-14 बालक वर्ग में विकास कुमार, अंडर-16 में मयंक पासवान और अंडर-16 बालिका वर्ग में काजल ने रजत पदक अपने नाम किए।

स्वर्ण पदक विजेता सभी छात्रों का चयन राज्य की टीम में हुआ है जो राष्ट्रीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। टीम के प्रदर्शन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला खेल समन्वयक रवि रावत, अजीत सिंह, परमजीत ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें