फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीसीएल देहरादून का ट्राफी पर कब्जा

Mon, 15 Feb 2016 01:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर के ग्राम कानियां में चल रही स्व. महेश चंद्र जोशी स्मृति अखिल भारतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में यूपीसीएल देहरादून ने रणवीर क्लब पंजाब को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत सिंह रावत ने ट्राफी सौंपी।
विज्ञापन


समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए श्री रावत ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल भावना का विकास होता है। उन्होंने खेल प्रेमियों की वर्षों पुरानी मांग मिनी स्टेडियम को पूरा करने की घोषणा करते हुए कहा कि कानियां में प्रेम विद्यालय की खाली पड़ी भूमि पर स्टेडियम निमार्ण किया जाएगा। जिसके बाद 2018 में प्रदेश में होने वाले नेशनल गेम्स के तहत कुछ खेल प्रतियोगिताएं कानियां के नवनिर्मित स्टेडियम में होंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें