फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून रेड का बेसबाल खिताब पर कब्जा

Tue, 01 Apr 2014 05:00 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून-रेड ने शानदार खेल से राज्यस्तरीय अंडर-17 बेसबाल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। रविवार को पीआरडी ग्राउंड तपोवन में खेले गए फाइनल मुकाबले में देहरादून-रेड ने ब्ल्यू को 8-0 से मात दी।
विज्ञापन


टीम के लिए अभिषेक, सुखविंदर व ध्रुव ने 2-2 और राहुल व प्रीतम ने 1-1 रन बनाए। इससे पहले सुबह हुए पहले मैच में देहरादून-ब्ल्यू ने हल्द्वानी को 5-0 से हराया।

दूसरा मैच भी जीता
टीम के लिए अंकित पंत और अंकित ने 2-2 अंक बनाए। दूसरे मैच में देहरादून-रेड ने अल्मोड़ा को 10-0 से एकतरफा मात दी।

तीसरे मैच में उत्तरकाशी ने हल्द्वानी को 11-6 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। चौथे मैच में टिहरी ने अल्मोड़ा को 12-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं देहरादून-ब्ल्यू ने उत्तरकाशी को 9-0 से शिकस्त दी। देहरादून रेड ने टिहरी को 6-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबी थापा ने दिया पुरस्कार
समापन समारोह में ग्राम प्रधान लाडपुर कपिल बोरा और पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी सीबी थापा ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर सेवा सिंह मठारू, एचसी बजाज, डीएम लखेड़ा, नरेद्र शाह, किरन शाह, रवींद्र पाल सिंह मेहता आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें